श्‍वेता

Health

8 फूड्स जिनमें प्रति 100 ग्राम सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है

प्रति 100 ग्राम पके हुए चिकन ब्रेस्ट में आपको लगभग 31 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इससे वजन कम करने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

चिकन ब्रेस्ट

प्रति 100 ग्राम अंडे में लगभग 13 ग्राम प्रोटीन होता है। अपने भोजन में अंडे को शामिल करके आप आवश्यक मात्रा में प्रोटीन प्राप्त कर ऊर्जावान रह सकते हैं।

अंडे

प्रति 100 ग्राम ग्रीक योगर्ट में लगभग 15-20 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों और दाँतों को स्वस्थ और मज़बूत करता है।

ग्रीक योगर्ट

प्रति 100 ग्राम बादाम में 21 ग्राम प्रोटीन होता है। ये फाइबर और विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो हृदय और त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

बादाम

प्रति 100 टोफू ग्राम में लगभग 10 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है।

टोफू

प्रति 100 ग्राम पनीर में 11 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन बी-12 होता है, जो हड्डियों को मज़बूत बनाए रखने में मदद करता है।

पनीर

प्रति 100 ग्राम पकी हुई दाल में 25 ग्राम प्रोटीन होता है। दालें फाइबर से भरपूर होती हैं, जो पाचन और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं।

दाल

प्रति 100 ग्राम मछली में 25 ग्राम प्रोटीन होता है। मछली प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बड़ा स्रोत है, जो हृदय और मस्तिष्क के लिए अच्छे हैं।

मछली

श्‍वेता

खीरे से बने स्वादिष्ट और अनोखे व्यंजन

Cucumber Recipes