Health

श्‍वेता

तेजी से घटाना चाहते हैं बैली फैट, तो डाइट में शामिल करें ये फूड कॉम्बिनेशन

आजकल वजन बढ़ने की समस्या आम हो गयी है। ऐसे में हम आपको कुछ फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बताएंगे, जो बैली फैट को तेजी से कम कर सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी और नींबू से बने ड्रिंक में कैलरी की सीमित मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन कैलरी और फैट बर्न करने में मदद करता है।

ग्रीन टी और नींबू

पिस्ता सबसे कम कैलरी वाला नट्स है साथ ही सेब में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इन दोनों को एक साथ खाना वेट लॉस में मदद कर सकता है।

पिस्ता और सेब

रास्पबैरी और ब्लूबैरी मेंं कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं। ओट्स के साथ इनका सेवन तेजी से वजन घटाने में मदद करता है।

ओट्स और बैरीज

मोनोसैचुरेटेड फैट से भरपूर ऑलिव ऑयल और पत्तेदार सब्जियां मिलकर आपकी भूख को कंट्रोल में रखते हैं, जिसस आप तेजी से अपना बैली फैट घटा सकते हैं।

पत्तेदार सब्जिया और ऑलिव ऑयल

अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है और पालक में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन वजन को तेजी से कम करने में मदद कर सकता है।

अंडा और पालक

बादाम में कैल्शियम और विटामिन पाए जाते हैं, जबकि सोया मिल्क में प्रोटीन और मिनरल पाये जाते हैं। इनका कॉम्बिनेशन बैली फैट को तेजी के घटा सकता है।

बादाम और सोया मिल्क

टमाटर विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जबकि दालें प्रोटीन और फाइबर से। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं जिससे वजन तेजी से कम होता है।

दाल और टमाटर

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे