PCOS से निपटने के लिए खाएं ये बीज

स्वाति कुमारी

HEALTH

पीसीओएस को पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के नाम से भी जाना जाता है। इससे पीड़ित महिलाओं को टाइप 2 मधुमेह, हाई ब्ल प्रेशर और हृदय की समस्याएं होने का खतरा होता है। 

 आज हम आपको बताएंगे कि पीसीओएस को कंट्रोल करने के लिए कौन- कौन से सीड्स खाने चाहिए और इसके सेवन से क्या लाभ मिल सकता है।

 अलसी के बीज पीसीओडी और पीसीओएस से जुड़े दुष्प्रभावों को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह हमारे शरीर में एक एंटी-ऑक्सिडेंट की आपूर्ति करता है।

अलसी के बीज

सूरजमुखी के बीज विभिन्न प्रकार के एंजाइमों से भरपूर होते हैं। जो शरीर में हार्मोनल संतुलन को नियंत्रित करते हैं। ये थायराइड के लक्षणों को प्रबंधित करने में भी मददगार है।

सूरजमुखी के बीज  

पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं के लिए कद्दू का बीज फायदेमंद होता है। मैग्नीशियम से भरपूर ये बीज पीरियड्स को रेग्युलेट करते हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से दर्द भी कम होता है।

कद्दू के बीज

पीसीओएस में तिल के बीज खाना सेहतमंद होता है। सफेद और काले तिल में पोटेशियम, हार्मोन को नियंत्रित करने वाले मैग्नीशियम, और जिंक के सहायक अंश होते हैं। 

तिल के बीज

चिया बीज ओमेगा फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं और हार्मोनल उतार-चढ़ाव, मूड में बदलाव और मेटाबॉलिक सिंड्रोम में मदद कर सकते हैं।

चिया सीड्स 

 आपके बालों को कमजोर बनाते हैं ये 7 फूड्स

HEALTH

स्वाति कुमारी