आंवले का पानी पीने से  मिलते है ये जबरदस्त फायदे

Health

निधि मिश्रा

औषधीय गुणों से भरपूर आंवला में विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है। ये स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

सुबह के समय आंवले के पानी का सेवन करने से अपच, गैस और कब्ज जैसी पाचन संबंधित परेशानी से राहत मिलती है।

शुगर लेवल करें कंट्रोल

खाली पेट आंवले के पानी का सेवन करने बल्ड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। साथ ही ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करता है।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

आंवले के पानी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

वेट लॉस में कारगर

रोजाना आंवले का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे  वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।

आंखों के लिए रामबाण

आंवले में विटामिन ए, सी और एंटी- ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।

आंवला पानी बनाने की विधि

2 आंवले को 2 गिलास पानी में डालकर उबाल लें। फिर जब पानी आधा रह जाएं, तो इसमें शहद मिलाकर पी लें।

पलाश के शरबत से मिलेंगे बेहतरीन फायदे

Dadi ke Nuskhe

निधि मिश्रा