श्‍वेता

Health

रोजाना लगा रही हैं लिपस्टिक, तो जरूर जानें इसके नुकसान

अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए हर महिला लिपस्टिक का इस्तेमाल करती है। अगर आप भी रोजाना लिपस्टिक लगाती हैं तो इसके नुकसान जरूर जान लें।

लिपिस्टिक के इस्तेमाल से  हानिकारक तत्व हमारे शरीर में चले जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

लिपस्टिक के रोजाना इस्तेमाल से आपके होंठ का प्राकृतिक रंग गायब हो जाता है और होंठ काले पड़ जाते हैं।

लिपस्टिक में कई पिगमेंट्स, प्रीजर्वेटिव और फ्रेग्नेंस जैसे तत्व होते हैं, जिससे होंठों में रूखापन और होंठ फटने की समस्या हो सकती है।

रोजाना लिपस्टिक लगाने से होंठों पर खुजली और जलन हो सकती है, साथ ही होंठों के आस-पास की स्किन भी प्रभावित होती है।

लिपस्टिक में कार्सिनोजेनिक नामक कैमिकल पाया जाता है जिससे कैंसर होने की संभावना ज्यादा होती है।

लिपिस्टिक को कई बार हम आंखों पर आई शैडो की तरह इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से आंखों में एलर्जी हो जाती है।

लिपस्टिक में लेड का इस्तेमाल होताहै। लेड होठों के ज़रिए मुंह के माध्यम से पेट तक पहुंचता है। इससे पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

लिपस्टिक में मौजूद कैडमियम नामक रसायन न्यूरल डैमेज यानी दिमाग संबंधी नुकसान की वजह बन सकता है।

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे