Health Care : इन 6 लोगों के लिए नुकसानदायक है अलसी के बीज

आयुषी जैन

अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड, लिग्नांस और फाइबर पाए जाते हैं जो सेहत और त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन कुछ समस्याओं में इसका सेवन करना लाभ के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।

कब्ज की समस्या

जिन लोगों को कब्ज की समस्या है उन्हें अलसी खाने से बचना चाहिए। यह आंतों में ब्लॉकेज का खतरा बढ़ा सकते हैं।

दस्त की समस्या

दस्त से पीड़ित लोगों को अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके खाने से और ज्यादा लूज मोशन हो जाता है। 

गर्भवती महिलाएं ना खाएं 

अलसी की तासीर गर्म होती है। इससे गर्भावस्था में मासिक धर्म का खतरा बन सकता है।

एलर्जी की समस्या

आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी है तो अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में दर्द और उल्टी हो सकती है।

रक्तस्राव का खतरा

अगर आप ऐसी दवाइयां ले रहे हैं जिससे खून पतला होता है तो ऐसे में अलसी के बीज खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

हार्मोंस इंबैलेंस का खतरा

अलसी का ज्यादा सेवन शरीर में हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकता है। यह पीरियड्स में बदलाव का कारण बनता है।

किसी भी समस्या में अलसी का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Skin Care : एक्ने की समस्या के लिए अपनाएं असरदार टिप्स

प्रतिमा सिंह

_____