बादाम में बायोटिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हमारे नाखून मजबूत बनाती है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन ई हमारे बाल और स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने का काम करता है।
बादाम
एवोकाडो न केवल स्वस्थ वसा से भरपूर होता है बल्कि इसमें बायोटिन भी होता है, जो बालों और स्कैल्प को पोषण देता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है।
एवोकाडो
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीजों में बायोटिन और विटामिन ई की मात्रा बहुत अच्छी होती है। इसके सेवन से बाल मजबूत और घने बनते हैं और त्वचा भी स्वस्थ रहती है।
अंडे के पीले भाग में विटामिन बी कंसंट्रेट मात्रा में पाई जाती, जो बायोटिन का एक अच्छा स्रोत है। इसके नियमित सेवन से त्वचा और नाखूनों में चमक आती है।
अंडे
शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर एक जड़ वाली सब्जी है, जिनमें बायोटिन, बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
शकरकंद
मछली भी बायोटिन का एक अच्छा स्रोत है। इसमें त्वचा को स्वस्थ रखने के गुण मौजूद होते हैं। इसे डेली डाइट में शामिल करने से त्वचा की बनावट में भी सुधार होता है।
मछली
पालक में न केवल बायोटिन होता है बल्कि आयरन और विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में होते हैं। ये सिर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं और बालों के विकास में मदद करते हैं।
पालक
मशरूम में बायोटिन के अलावा सेलेनियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज भी होते हैं। ये बालों और स्कैल्प को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करते हैं।
मशरूम
श्वेता