श्‍वेता

 Health

शकरकंद खाने के 8 तरीके और इसके अद्भुत लाभ

शकरकंद को पतले टुकड़ों में काट लें। इसके बाद उसमें तेल, नमक और मिक्सड हर्ब्स मिलाकर फ्राई कर लें।इसे खाने से आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी।

फ्राइड शकरकंद

इस पर तेल, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, मिक्सड हर्ब्स और लहसुन के टुकड़े डाल कर बेक करें। यह वजन कम करने में मदद करता है।

बेक शकरकंद

शकरकंद को मुलायम होने तक उबालें और मैश करें। मक्खन, काली मिर्च,नमक और दूध डालें। ये त्वचा के स्वस्थ और इम्यूनिटी को बढ़ाता है।

मैशड शकरकंद

शकरकंद के टुकड़े करें, उस पर जैतून का तेल लगाएं और नरम होने तक ग्रिल करें। यह हृदय को स्वस्थ बनाता है और सूजन को कम करता है।

ग्रिल्ड शकरकंद

पैन में दाल,शकरकंद,प्याज,धनिया, अदरक,लहसुन और सीजनिंग डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं। यह पाचन में मदद करता है और ब्लड शुगर कंट्रोल करता है।

शकरकंद का सूप

पके हुए शकरकंद को आधा काटें और गूदा निकाल लें। गूदे को काली फलियों,मक्का और मसालों के साथ मिलाकर वापस शकरकंद में भर दें।यह बालों के विकास में मदद करता है।

भरवां शकरकंद

शकरकंद को सुनहरा होने तक भून लें और उन्हें साग, फे़टा चीज और विनिगेट के साथ मिलाएं। आंखों की देखभाल के लिए यह फायदेमंद हो सकता है।

शकरकंद का सलाद

स्मूदी बनाने के लिए पके हुए शकरकंद को केले, बादाम के दूध, दालचीनी और एक चम्मच प्रोटीन पाउडर के साथ मिलाएं। ये हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

शकरकंद स्मूदी

श्‍वेता

 Health

वजन घटाने में फायदेमंद हैं ये रूट वेजिटेबल्स