सुबह जल्दी उठकर आप सूर्योदय का आनंद ले सकते हैं, जो मानसिक स्थिति को सुधारने में मदद कर सकता है।
अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं और साथ ही चिंता और तनाव भी कम होता है।
अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपकी इम्युनिटी मजबूत रहती है, जिससे आप कम बीमार पड़ते हैं।
सुबह जल्दी उठने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं उनकी नींद भी अन्य लोगों से बेहतर होती है। ऐसे लोगों को रात में जल्दी नींद आने लगती है।
सुबह जल्दी उठ कर वॉक करने तथा एक्सरसाइज करने से वजन नियंत्रित रहता है तथा मोटापा कम हो सकता है।
सुबह जल्दी उठने से स्किन भी स्वस्थ रहती है तथा झुर्रियां और मुहांसे जैसे बुढ़ापे के लक्षण कम होते हैं।
सुबह जल्दी उठकर खाली पेट एक्सरसाइज करने से पाचन सही रहता है और कब्ज जैसी समस्याओं से आप दूर रहते हैं।
श्वेता