Health

श्‍वेता

सुबह खाली पेट पिएं करेले का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 8 फायदे

करेले के जूस में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और शरीर को भी हेल्दी रखते हैं।

करेले का जूस ब्‍लड में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम कर देता है।

करेले के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते है, जो समय से पहले त्वचा की उम्र बढ़ने को रोकते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं।

करेले के जूस में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

करेले के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और काले घेरों को कम करने में मदद करता है।

करेले का जूस शरीर को अधिक पाचक एंजाइम्स बनाने में मदद करता है, जिससे आपके लिए भोजन को पचाना आसान हो जाता है।

करेले के जूस में कैलोरी कम और फाइबर भरपूर होता है, जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

करेले के जूस में मोमोर्डिका चारेंटिया नामक तत्‍व पाया जाता है, जो लिवर के कामों को मजबूत करके उसे डैमेज से बचाता है।

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे