श्वेता
केसर दुनिया के सबसे महंगे मसालों में से एक है। केसर क्रोकस के फूलों से प्राप्त धागे जैसी दिखने वाला मसाला है।
इसके गुणों की चर्चा जितनी की जाए उतना कम है।आइए जानते हैं रोजाना केसर खाने से स्वास्थ्य को क्या लाभ मिलते हैं।
केसर में मौजूद कैरोटीनॉयड इम्युनिटी बढ़ा सकता है। जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए भी तैयार होता है।
केसर में मौजूद क्रोसिन शरीर में मौजूद कैंसर सेल्स को खत्म करता है और नई सेल्स को बनने से भी रोकता है।
आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो केसर का सेवन ज़रूर करें। केसर भूख कम करके कैलोरी की मात्रा कम करता है।
केसर कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम करता है जिससे हृदय संबंधित बीमारीयों का ख़तरा कम हो जाता है।
केसर में विटामिन ए जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं इसलिए यह बालों की झड़ने की समस्या आसानी से दूर कर देता है।
केसर में विटामिन सी जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को सूर्य की तेज किरणों से बचाते हैं, जिससे त्वचा की चमक बनी रहती है।
केसर में कैलशियम होता है, जिसके सेवन से जोड़ों के दर्द में कमी के साथ साथ हर तरह के हड्डी संबंधी रोग में सहायता मिलती है।
केसर में कई ऐसे शक्तिशाली तत्व पाए जाते हैं, जो आपके मानसिक तनाव को कम करते हैं जिससे आप अच्छी व लंबी नींद ले पाते हैं।
श्वेता