श्वेता
सरसों के तेल से पैरों की मालिश करना सबसे पुराने घरेलू उपचारों में से एक है। आइए जानते हैं सेहत के लिए इसके खास फायदे।
अगर आपके पैरों में दर्द हो रहा है तो पैरों के तलवों की सरसों के तेल से मालिश करने से आपको चुटकियों में आराम मिल जाएगा ।
ठंड में सरसों के तेल से पैरों की मालिश करने से नींद की समस्या भी दूर होती है। वहीं दिमाग भी शांत बना रहता है।
अगर पैरों की सरसों के तेल से मालिश की जाती है तो हड्डियां मजबूत होती है। वहीं शरीर में आने वाली अकड़न भी कम होती है।
सरसों के तेल से मालिश करने से पैरों की सूजन कम होती है। वहीं गठिया की समस्या भी दूर होने लगती है।
सर्दियों में सरसों के तेल की मालिश अगर पैर में की जाती है तो इससे ब्लड सर्कुलेशन काफी बेहतर होता है।
सर्दियों में सरसों के तेल की मालिश अपने पैरों में करने से शरीर में गर्मी भी बनी रहती है और सूखापन भी दूर हो जाता है।
अगर आपके पैरों में किसी भी तरह का फंगल संक्रमण है तो सरसों के तेल से मालिश करने से इसे दूर किया जा सकता है।
श्वेता