प्रतिमा सिंह
मखाने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, विटामिन b1 जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
प्रोटीन हमारे मांसपेशियों को मजबूती देता है। यह शरीर के विकास के लिए जरूरी है। कार्बोहाइड्रेट हमें इंस्टेंट एनर्जी देता है और ब्लड के शुगर लेवल को भी स्थिर रखता है।
इसमें मौजूद खनिज हमारे हृदय की बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। हार्ट अटैक स्ट्रोक जैसे बीमारियों में खतरा कम होता है।
मखाना हमारे मजबूत पाचन तंत्र के लिए बहुत जरूरी है। इसमें फाइबर होने के कारण यह पाचन को बेहतर बनाता है जिससे फूड डाइजेस्ट होने में सहायता मिलती है।
इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे मेंटल हेल्थ के लिए बेहतर होते हैं। यह मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर स्तर को संतुलित करते हैं, जिससे स्ट्रेस और तनाव में राहत मिलती है ।
घी में मखाने को हल्का फ्राई करके इसमें नमक और मसाला डालकर इसे हल्के स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है। मखाने की खीर बनाकर भी खाया जा सकता है।
मखाने का रायता बनाकर भी इसे खाया जा सकता है। मखाने को हल्का भूनकर इसे दही और मसाले के साथ मिलाया जाता है। इसे साइड डिश के रूप में भरोसा जा सकता है।
प्रतिमा सिंह