श्वेता
हिमालयन सॉल्ट लैंप को प्राकृतिक हिमालयन सॉल्ट के एक बड़े-से टुकड़े के बीच में बल्ब लगाकर तैयार किया जाता है।
अगर आपको अपने घर की रौनक के साथ-साथ मानसिक सुख भी चाहिए तो घर में सॉल्ट लैंप रखना चाहिए। जानिए इसके फायदे।
हिमालयन सॉल्ट लैम्प घरों में प्रदूषण को कम करने में मदद करता है। यह हवा को साफ और शुद्ध करता है।
इस लैंप से हवा में उत्पन्न नेगटिव आयन की वजह से दिमाग में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे लोग खुद को ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
हिमालयन सॉल्ट लैंप से निकलने वाला निगेटिव आयन स्ट्रेस को दूर करने में मदद करता है और एकाग्रता बढ़ाता है।
हिमालयन सॉल्ट लैंप हवा से धूल, दुर्गंध, फफूंद को फिल्टर करता है, जिससे अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और श्वसन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।
इस लैंप से हमारे फेफड़ों में इंफेक्शन का खतरा कम होता है और सर्दी-खांसी, छींक, गले में खराश और एलर्जी जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
ब्राइट लाइट में नींद आने में आपको परेशानी होती है, लेकिन इस लैंप की डिम लाइट में मेलाटोनिन जल्दी प्रोड्यूस होता है जो नींद आने में मदद करता है।
जिन लोगों को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है या फिर मूड स्विंग होता है, उनके लिए इस लैंप का इस्तेमाल काफी फायदेमंद है।
श्वेता