Health

रोज खाएं भीगे हुए अखरोट, कई बीमारियां रहेंगी दूर

श्‍वेता

रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाने से कई बीमारियां दूर होती हैं, तो आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में।

अखरोट का सेवन करने से भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।

अखरोट में प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

अखरोट में मेलाटोनिन होता है जो तनाव से मुक्ति दिलाता है, इसलिए अखरोट खाने से नींद अच्छी आती है।

रोज अखरोट खाने से दिमागी शक्ति बढ़ती है और याददाश्त भी मैंटेन रहती है क्योंकि इसमें में आयरन और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अखरोट खाने से कब्ज ठीक होता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है, जो पाचन को सही करने में मदद करता है।

रोजाना भीगे हुए अखरोट खाने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है, क्‍योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है।

अखरोट में कैल्शियम और मैग्निशयम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसका रोजाना सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

अखरोट एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जिससे त्वचा मुलायम होती है और बालों की ग्रोथ बढ़ती है।

Health: सुबह खाली पेट सेब का सिरका पीने से मिलते हैं गजब के फायदे

श्‍वेता