श्‍वेता

 Health

भुने हुए चने खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

भुना हुआ चना एक ऐसी चीज है जिसे सर्दियों में खूब खाया जाता है। आइये जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में।

भुने चनों में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

भुना चना खाने से कब्ज और पेट से जुड़ी कई समस्याओं की छुट्टी हो जाती है। इससे डाइजेशन भी अच्छा रहता है।

भुने हुए चने में मैंगनीज, फास्फोरस और फोलेट की भरपूर मात्रा होती है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

भुने चने में फॉस्फोरस, प्रोटीन और फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

भुने चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

भुने चने में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तर भरा रखता है, जिससे भूख नहीं लगती और वजन भी कंट्रोल में रहता है।

भुने हुए चने में मौजूद मैंगनीज और फास्फोरस आपके शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।

भुने चने में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करती है।

श्‍वेता

 Health

वजन घटाने में फायदेमंद हैं ये रूट वेजिटेबल्स