श्वेता
सेहत के लिए मूली वरदान है। मूली का सफेद भाग ही नहीं बल्कि इसके पत्ते भी बहुत गुणकारी हैं।आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
मूली के पत्तों में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, जो आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है।
मूली के पत्तों में फाइबर पाया जाता है जो , पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
मूली के पत्तों में कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर या हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
एनीमिया जैसी बीमारियों में मूली के पत्तों का सेवन फायदेमंद माना जाता हैं, क्योंकि मूली के पत्ते आयरन से भरपूर होते हैं।
मूली के पत्तों में कैलोरी बेहद कम होती है, जिसका सेवन करने से वजन को आसानी से और तेजी से कंट्रोल किया जा सकता है।
विटामिन A,विटामिन B1,विटामिन B6, फॉस्फोरस और पोटैशियम से भरपूर मूली के पत्ते डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी से भरपूर मूली के पत्ते आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं और आंखों को हेल्दी रखते हैं।
श्वेता