मधु गोयल
आलूबुखारा में कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है जिसके चलते इसे खाने से लोगों को अपना वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
आलूबुखारा के सेवन से कब्ज और पेट में दर्द, बेचैनी की समस्या से भी राहत मिलती है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
आलूबुखारे में सबसे ज्यादा मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाये जाते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं से बाइंड करने में मदद करते हैं।
आलूबुखारे में मौजूद विटामिन-सी आपकी आंखों और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको आलूबुखारे का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद बायोएक्टिव तत्व शुगर को कंट्रोल में रखता है।
आलूबुखारा में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम शारीरिक और मानसिक तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं।
आलूबुखारे में पॉलिफिनॉल मौजूद होता है जो हड्डियों को हेल्दी रखने में मददगार है। इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
आलूबुखारा एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जिससे दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और बीपी कंट्रोल रहता है।
मधु गोयल