श्‍वेता

Health

चौलाई के साग के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, आज ही करेंगे डाइट में शामिल

चौलाई का साग कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसक सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कैसे-

चौलाई में भरपूर मात्रा में प्रोटिन और विटामिन सी पाया जाता है, जो हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है।

चौलाई के साग कैल्शियम से भरपूर होता है। इसके सेवन से हड्डियों के टूटने या फ्रैक्चर का खतरा कम होता है।

चौलाई में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है, तो यदि आपको आँखों को स्वास्थ्य रखना है तो चौलाई साग का सेवन शुरू कर दें।

चौलाई का साग फाइबर से भरपूर होता है, जिसके सेवन से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है।

चौलाई के साग में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिस कारण इसके सेवन से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

चौलाई के साग में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

चौलाई के साग में लाइसिन और अमीनो एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से बालों के झड़ने की समस्या को दूर किया जा सकता है।

चौलाई इंसुलिन के स्तर को कम करता है, तो अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं, तो चौलाई का साग खाना आपके लिेए फायदेमंद होगा।

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे