श्‍वेता

Health

सर्दियों में म्‍यूल्‍ड वाइन पीने के जानें क्या हैं फायदे

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें वाइन पसंद है, तो आप मसालेदार या म्यूल्ड वाइन को ट्राय कर सकती हैं।

इस वाइन में दालचीनी, लौंग, जायफल, अदरक और इलायची होती है। इसको पीने से आपको यह फायदे हो सकते हैं।

म्यूल्ड वाइन में रेस्वेराट्रोल, एक पॉलीफेनोलिक यौगिक मौजूद होता है जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है।

यह एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा स्रोत है। संतुलित मात्रा में वाइन का सेवन हृदय तनाव को कम करने में मदद करता है।

वाइन आपकी याददाश्त के लिए भी फायदेमंद है। यह यौगिक आपको अल्जाइमर जैसे रोगों से भी बचाता है।

इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो सर्दियों के मौसम में सर्दी और फ्लू जैसी समस्याएं से दूर रखने में मदद करते हैं।

सर्दी के मौसम में वाइन पीने से बोन मिनरल डेन्सिटी बढ़ जाती है और मसल पेन की समस्या भी दूर हो जाती है।

म्यूल्ड वाइन से कई तरह के कैंसर की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा यह डिप्रेशन से भी बचाती है।

इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

श्‍वेता

 Health

वजन घटाने में फायदेमंद हैं ये रूट वेजिटेबल्स