सुनैना
रोज एक कप ब्लैक कॉफी सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, जानें पीने का सही तरीका.
ब्लैक कॉफी का सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए.ब्रेकफास्ट करने के बाद ही ब्लैक कॉफी पीनी चाहिए.
ब्लैक कॉफी में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो वजन घटाने की प्रक्रिया में सहायता करते हैं.
ब्लैक कॉफी पीने से रक्त में हानिकारक एंजाइम का स्तर कम होता है जो लिवर को स्वस्थ रखने में सहायता करता है.
काम करते समय आलस और नींद महसूस हो रही है तो ब्लैक कॉफी उसे गायब करने में सहायता करती है.
ब्लैक कॉफी पीने से अवसाद कम होता है. इसमें मौजूद तत्व आपके दिमाग को एक्टिव रखने में सहायता करते हैं.
एक्सरसाइज के बाद ब्लैक कॉफी का सेवन स्टेमिना बढ़ाने में सहायता करता है.
ब्लैक कॉफी शरीर में इंसुलिन के उत्पादन में मदद करती है, जिससे डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है.
कॉफी में मौजूद कैफीन गैस्ट्रिक यानी पेट के कैंसर से बचाव में सहायता करता है.
कॉफी का सीमित मात्रा में सेवन हृदय रोग के जोखिम को कुछ हद तक कम करने में सहायता करता है.
Health : पैरों में सूजन के ये 8 कारण हो सकते हैं