श्वेता
पेट की चर्बी घटाने के लिए यहां हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपको सोने से पहले जरूर करनी चाहिए।
सोने से पहले गर्म पानी से नहायें। इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और आप उतनी ही अधिक कैलोरी बर्न करेंगे।
अगर अपना बैली फैट कम करना चाहते हैं तो रात का खाना सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाना चाहिए। देर रात खाने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है।
रात का खाना हमेशा हल्का होना चाहिए। वजन घटाने के लिए हमेशा उन चीजों को डाइट में शामिल करें जो पचने में भी आसान हों।
रात को सोने से पहले ग्रीन टी या पेपरमिंट टी जैसी हर्बल चाय पियें। यह शरीर को आराम देने और पाचन तंत्र को बढ़ावा देने में मदद कर सकती हैं।
बैली फैट कम करने के लिए रात को सोने से पहले 8 से 10 मिनट की साधारण कसरत कर सकते हैं, जो मांसपेशियों पर ध्यान केंद्रित कर सकती है।
रात में 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। नींद न पूरी होने का असर हमारे मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है, जिसके कारण वजन बढ़ सकता है।
रात में भोजन करने के बाद थोड़ी देर जरुर टहलें। इससे खाना पचाने में मदद मिलेगी और पेट की चर्बी भी कम होगी।
श्वेता