सुनैना
लौकी में कैलोरी की मात्रा कम होती है और पानी ज्यादा होता है, जो वजन घटाने में मददगार साबित होती है।
गर्मी के मौसम में लौकी बेस्ट होती है, क्योंकि यह शरीर को ठंडा करने का काम करता है।
लौकी का जूस शरीर को डिटॉक्स कर, हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और ब्लैडर के कार्य में सुधार करता है।
लौकी कैल्शियम, ज़िंक, फॉस्फोरस और विटामिन्स से भरपूर होती है, जो एनर्जी को बढ़ाने का काम करती है।
लौकी का जूस अनिद्रा और चिंता जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो रोज सुबह लौकी का रस पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
लौकी का जूस ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रखने में मदद करता है और इससे हार्ट हेल्दी रहता है।
लौकी के बीज में एंटीबायोटिक गुण पाए गए हैं, जो यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।