अनचाहे मस्से हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

स्वाति कुमारी

HEALTH

कई बार मस्से शरीर पर आते हैं और खुद ही धीरे-धीरे चले भी जाते हैं, लेकिन अगर ये नहीं जा रहे तो आप घरेलू उपायों की मदद से इन्हें हटा सकते हैं। 

प्याज का रस प्रतिदिन मस्से पर लगाने से वो कुछ ही दिन में अपने आप सूखकर झड़ जाएगा। ध्यान रखें कि आपको इस नुस्खे को दिन में एक बार आजमाना है।

प्याज का रस 

आप मस्से हटाने के लिए लहसुन की कलियों को छीलकर काट लें और इसे मस्सों पर रगड़ें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में मस्से गिर जाएंगे। 

लहसुन 

 आप प्रतिदिन मस्सों पर रूई से सेब का सिरका लगाएं और ऊपर से रूई चिपका दें। ऐसा करने से मस्से का रंग गहरा हो जाएगा और उसकी त्वचा सूखकर निकल जाएगी। 

सेब का सिरका 

आप मस्सों पर नींबू का रस लगा सकते हैं। आप नींबू को रूई की मदद से मस्से पर लगाएं। ऐसा प्रतिदिन करने से मस्से कुछ ही दिनों में गिर जाएंगे।

नींबू का रस

आलू को काटकर मस्सों पर रगड़ने से अनचाहे मस्सों से निजात पाया जा सकता है। आप चाहें तो आलू का रस रात भर मस्सों पर लगाकर रख सकते है।

आलू का रस 

 आप अलसी के बीजों को पीस लें। इसके बाद इसमें अलसी का तेल और थोड़ा सा शहद मिलाएं। इस मिश्रण को मस्से पर लगातार लगाने से आपको इसका असर दिखने लगेगा।

अलसी के बीज

PCOS से निपटने के लिए खाएं ये बीज

स्वाति कुमारी

HEALTH