खाना खाने के बाद वॉक करने के ये हैं 8 फायदे

Health

श्‍वेता

खाना खाने के बाद करीब आधा घंटा वॉक करने से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। आइये जानते हैं वॉक करने के क्या फायदे हो सकते हैं।

खाना खाने के बाद घूमने से पाचन में सुधार होता है। इससे गैस, अपच और कब्ज की संभावना कम रहती है।

जिन लोगों को मोटापे की समस्या है, उन्हें खाने के बाद वजन को कंट्रोल में रखने के लिए वॉक करना चाहिए।

खाना खाने के बाद वॉक करने से  मेटाबॉलिज्म सही से कार्य करता है, इससे हम हमेशा स्वस्थ रहते हैं।

वॉक करने से पाचन तंत्र में सुधार होता है, साथ ही इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

खाना खाने के बाद पैदल चलने से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, इससे तनाव कम होता है।

वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में आई रुकावट की समस्या दूर होती है।

डायबिटीज रोगियों के लिए खाना खाने के बाद घूमना काफी फायदेमंद होता है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

खाना खाकर वॉक करने से नींद अच्छी आती है। इसलिए यदि आपको रात में नींद नहीं आती है, तो खाने के बाद जरूर वॉक करें।

निक्की मिश्रा

फेफड़ों को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए करें ये उपाय

Health

श्‍वेता