स्वाति कुमारी
हरतालिका तीज व्रत में सुहागिन महिलाओं को हरे या लाल रंग की चूड़ियां ही पहननी चाहिए। इसे शुभ माना गया है।
इस दिन महिलाएं काले और सफेद कपड़े न पहनें। इसके बजाय आप लाल या हरे रंग के वस्त्र पहनें।
यदि कोई सुहागिन महिला तीज का व्रत शुरू कर रही है, तो उसे बीच में व्रत नहीं छोड़ना चाहिए। ये शुभ नहीं होता है।
हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं को इस दिन सोने के बजाय पूरी रात जागकर भजन-कीर्तन करना चाहिए।
तीज व्रत पारण मुहूर्त से पहले नहीं खोलना चाहिए। मुहूर्त से पहले या बाद में व्रत तोड़ने से इसका फल नहीं मिलता है।
हरतालिका तीज व्रत के दिन महिलाएं इस बात का ध्यान रखें कि घर पर कलह-क्लेश नहीं होना चाहिए।
हरतालिका तीज के व्रत में महिलाएं भूलकर भी जल का सेवन ना करें। इससे उन्हें मनवांछित फल प्राप्त नहीं होता है।
स्वाति कुमारी