सुनैना
हनुमान जयंती हर साल दो बार मनाई जाती है। इस दिन का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है। बजरंग बली के भक्त इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं।
हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। मंगलवार को पड़ने की वजह से इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है।
इस दिन कुछ विशेष चीजें घर लाईं जाए, तो संकटमोचन जीवन के सभी संकट को दूर करते हैं, तो आइए उन चीजों के बारे में जानते हैं।
हनुमान जी का सबसे प्रिय अस्त्र गदा है। हर प्रतिमा में गदा उनके पास रहता है। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर गदा लाना बेहद शुभ माना जाता है।
गदा
हनुमान जयंती पर गदा लाने से घर की सारी नकारात्मकता दूर होती है, साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है। गदा को घर के पूर्व दिशा में रखें।
हनुमान जयंती पर बंदर की प्रतिमा जरूर लानी चाहिए, क्योंकि उन्हें रामभक्त का स्वरूप माना गया है। युद्ध में उन्होंने श्रीराम का साथ दिया था।
बंदर की प्रतिमा
घर में बंदर की प्रतिमा लगाना बेहद कल्याणकारी साबित होता है। ऐसा करने से घर की सभी परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।
हनुमान जयंती पर फरसा लाना अच्छा माना जाता है। तांबे का छोटा सा फरसा लाने से घर के वास्तु दोष के साथ कुंडली का ग्रह दोष भी दूर होता है।
फरसा
सुनैना