श्वेता
सर्दी में गर्म पानी से हेयर वॉश करने पर बड़े नुकसानों को झेलना पड़ सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
अगर आप गर्म पानी के साथ बालों में शैंपू करते हैं, तो इससे आपके बाल कमजोर हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं।
गर्म पानी से नहाने पर सिर की त्वचा रूखी हो जाती है। इससे आपको खुजली और डैंड्रफ की समस्या हो सकती है।
गर्म पानी से बाल धोना सिर की त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे त्वचा में जलन, लालिमा आदि हो सकती है।
बाल केराटिन प्रोटीन से बने होते हैं। गर्म पानी से इस प्रोटीन के जलने का खतरा रहता है और बाल खराब हो जाते हैं।
बालों में कंडीशनर करने के बाद कभी गर्म पानी से न नहाएं। इससे बालों की चमक खत्म हो जाती है।
गर्म पानी बालों का प्राकृतिक तेल और नमी खत्म कर सकता है, जिससे वे रूखे और बेजान हो जाते हैं।
श्वेता