श्वेता
नारियल के तेल से बालों को जरूरी पोषण मिलता है। यहां जानिए बालों पर नारियल तेल के फायदे और इस्तेमाल के तरीके।
नारियल के तेल को आप कंडीशनर या हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
नारियल के तेल को आप शैंपू की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि ये डैंड्रफ से छुटकारा दिला सके।
नारियल का तेल बालों को चिकना करने में मदद करता है। इससे आप अपने उलझे हुए बाल आसानी से सुलझा पाएंगे।
नारियल के तेल को आप प्री-शैंपू की तरह इस्तेमाल करके बालों को ड्राय होने से बचा सकती हैं।
स्वीमिंग से पहले बालों पर नारियल तेल से मसाज जरूर कर लें ये बालों को खराब होने से बचाएगा।
फ्रिजी बालों पर नारियल तेल की कुछ बूंदे लगाने से बालों को मुलायम और चमकदार बनाया जा सकता है।
नारियल तेल की कुछ बूंदे बालों पर रगड़ने से दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिलता है।
नारियल के तेल में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर लगाने से जुओं को मारा जा सकता है।
श्वेता