स्वाति कुमारी
तापसी के घुंघराले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। जबकि, इनकी देखरेख करने के लिए वो महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती हैं।
तापसी अपने बालों की देखभाल के लिए महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करने में विश्वास रखती हैं।
एक्ट्रेस हफ्ते में दो बार सोने से पहले तेल में नींबू मिलाकर मसाज करती हैं। आप भी तेल में नींबू रस मिलाएं और मसाज करके सो जाएं।
इसके अलावा तापसी ने बताया था कि वो बाल धोने से पहले प्याज़ का रस दो घंटे तक बालों में लगाकर रखती हैं। इससे बाल मजबूत होते है।
एक्ट्रेस बालों को स्वस्थ रखने के लिए सप्ताह में कम से कम दो बार तेल लगाती हैं। वो कभी नारियल तो कभी बादाम का तेल लगाती हैं।
एक्ट्रेस 2 से 3 घंटे तक हेयर मास्क लगाती हैं और फिर शैम्पू से बाल धो लेती हैं। इससे उनके कर्ली हेयर की केयर अच्छे से होती है।
तापसी बालों को शैंपू करने के बाद कंडीशनर लगाना नहीं भूलती हैं। उनका कहना है कि इससे बालों के अंदर मॉश्चराइजर बना रहता है।
एलोवेरा का बालों में इस्तेमाल करने से बाल घने और मुलायम होते हैं। इसलिए तापसी बालों में ताजा एलोवेरा जेल लगाती हैं।
स्वाति कुमारी