निक्की कुमारी

beauty

शादी के 1 महीने पहले होने वाली दुल्हन शुरू कर दें ये हेयर केयर रूटीन: Hair Care Routine For Bride 

शादी के दिन परफेक्ट दिखना है, तो महीनों पहले एक ब्राइड-टू-बी को अपने हेयर केयर में कुछ स्टेप्स को शामिल करना चाहिए। इन टिप्स की मदद से शादी के दिन तक आपके बाल लंबे और खूबसूरत नजर आएंगे। 

आपको अपने हेयर केयर में तेल को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप नारियल, बादाम या जैतून के तेल को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।  

स्टेप 1: बालों में तेल लगाए

लंबे बालों का सपना पूरा करने के लिए प्रोटीन बहुत ही जरूरी है। शादी के दिन तक लंबे बाल पाने हैं, तो आपको डाइट में प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन, अंडा, पनीर, दही और मूंगफली को शामिल करना चाहिए।

स्टेप 2: प्रोटीन डाइट लें

जब भी आप बाल धोएं, उसके लिए हमेशा रीठा और शिकाकाई से बना शैंपू इस्तेमाल करें। इसके लिए एक लोहे की कड़ाही में रीठा और शिकाकाई को पानी में रातभर भिगो लें। सुबह इसे धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं और लगाएं।

स्टेप 3: रीठा और शिकाकाई

लंबे बालों के लिए अंडा काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप दही और अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बाल तेजी से लंबे होते हैं। इसके लिए दही और अंडे को अच्छे से मिक्स करें और फिर 30 मिनट के लिए बालों पर लगाएं। 

स्टेप 4: हेयर पैक जरूर लगाएं

केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आपको पूरी तरह से बचना होगा। केमिकल प्रोडक्ट्स बालों को कमजोर बनाते हैं। जितना हो सके, नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का ही इस्तेमाल करें।

स्टेप 5: केमिकल प्रोडक्ट्स से बचें

डीप कंडीशनिंग मास्क बालों को हेल्दी और शाइनी रखने में मदद करते हैं। ऐसे में आपको शिया बटर और जैतून के तेल से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे 15 मिनट लगाने के बाद बालों को फिर से वॉश कर लें। 

स्टेप 6: डीप कंडीशनिंग मास्क

निक्की कुमारी

Step By Step गाइड से जानिए बालों को धोने का सही तरीका: How To Wash Natural Hair