श्वेता
आजकल महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या एक आम बात है, जिससे वह परेशान रहती हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हैं और क्या हैं इसके बचाव के उपाय।
महिलाएं कई ऐसे स्टेजेस से गुजरती हैं जहां उनके शरीर में अचानक से हार्मोनल इंबैलेंस होता है । यही उनके बाल झड़ने का मुख्य कारण होता है ।
कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपको किस प्रकार का थायरॉयड है, लेकिन अगर वह असंतुलित है तो बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।
आजकल महिलाएं घर के साथ-साथ ऑफिस में भी काम करती हैं। इसके कारण वह पूरे दिन तनाव में रहती हैं, जिससे बाल झड़ने की समस्या हो जाती है।
वजन घटाने के लिए महिलाएं डाइटिंग करती हैं, जिसकी वजह से शरीर में कई ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। नतीजतन बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं।
अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो बालों की जड़ों पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और बाल जड़ से मजबूत होंगे।
बालों के लिए आंवले का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसकी मदद से बालों को जड़ से मजबूत बनाने में मदद मिलती है और बाल कम झड़ते हैं।
अगर आप चीनी का सेवन करती हैं तो उसे हटाकर अपनी डाइट में गुड़ शामिल करें। इससे बॉडी में आयरन बढ़ेगा और बालों का झड़ना भी कम होगा।
श्वेता