श्‍वेता

Hair Care

बालों के लिए फायदेमंद है कलौंजी, जानें कैसे करें प्रयोग

बालों की परेशानियों से बचने के लिए आप कलौंजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

कलौंजी के बीजों को पीस कर पाउडर बना लें और फिर इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाकर हेयर पैक बनाएं।

अब इस हेयर पैक को पूरे बालो पर लगाएं और लगभग 1 घंटा लगा रहने दें। फिर बालों को अच्छी तरह से धो लें।

तेल बनाने के लिए कलौंजी के बीज को सरसों के तेल में पकाएं और फिर इस तेल को अपने बालों में लगाएं।

सरसों तेल की जगह नारियल तेल में भी कलौंजी मिलाकर तेल बना सकते हैं। इस तेल को सप्ताह में 2 बार जरूर लगाएं।

कलौंजी का बीज या तेल स्कैल्प में तेजी से ब्लड सर्कुलेशन और बालों के विकास को बढ़ावा देता है।

कलौंजी का तेल बालों के लिए हेल्दी हो सकता है। इसके इस्तेमाल से रूखे और बेजान बालों से छुटकारा मिल सकता है।

कलौंजी तेल का उपयोग करने से असमय सफेद हो रहे बालों को काला व नेचुरल बनाये रखने में भी मदद मिलती है।

श्‍वेता

 Hair Care

स्वस्थ और घने बालों के लिए आहार में शामिल करें ये 8 सब्जियां