श्वेता
आजकल हर दूसरे व्यक्ति की यही समस्या है कि उसके बाल बहुत झड़ते हैं। जिसके कारण बाल पतले और बेजान हो जाते हैं।
ऐसे में नारियल का तेल आपके बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। यह बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
ऐसे में झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप इन चीजों को नारियल के तेल तेल में मिलाकर लगा सकते हैं।आइये जानते हैं कैसे-
नारियल के तेल में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर बालों पर लगाएं। फिर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
नारियल तेल और एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में एंटी-माइक्रोबायल व एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो बालों से रूसी खत्म करने के साथ बालों को बढ़ाने में भी मदद करेगा।
रतनजोत या उसके पत्तों को पीसकर नारियल तेल में मिलाकर बालों की जडो़ पर लगाएं। फिर आधे घंटे बाद पानी से धो लें।
नारियल तेल और रतनजोत
रतनजोत में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने और उनकी ग्रोथ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
श्वेता