श्‍वेता

Hair Care

बाल झड़ने से हैं परेशान तो ट्राई करें शकरकंद से बना ये हेयर मास्क

शकरकंद में कई तरह के पोषक तत्व और खनिज पाए जाते हैं जो सेहत के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं तो शकरकंद का मास्क बनाकर लगा सकती हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने और उपयोग करने का तरीका क्या है।

1 शकरकंद,  3 चम्मच दही,  2 चम्मच शहद , 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और 1 चम्मच नारियल तेल।

सामाग्री

शकरकंद को अच्छी तरह धोकर उबाल लें। अब इसे मैश करके एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद पेस्ट में 3 चम्मच दही और 2 चम्मच शहद मिलाएं।

विधि और लगाने का तरीका

अब 1 चम्मच नारियल तेल और ऑलिव ऑयल भी पेस्ट में अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद बालों को हल्का गीला कर लें।

बालों को गीला करने के बाद इस पेस्ट को स्कैल्प से लेकर बालों तक लगाएं और 1 घंटे बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें।

इस हेयर मास्क को आप महीने में 1-2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम होने लगता है।

शकरकंद का पेस्ट बालों को मुलायम बनाने में मदद करता है। साथ ही हेयर ग्रोथ को भी बढा़वा देता है और डैंड्रफ कम करता है।

श्‍वेता

 Hair Care

स्वस्थ और घने बालों के लिए आहार में शामिल करें ये 8 सब्जियां