Hair Care

बालों को बढ़ाने के लिए प्याज का उपयोग करने के आसान तरीके

सुनैना

अगर आप बालों की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं, तो प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें, प्याज से बाल कैसे बढ़ाएं?

प्याज का रस

अगर आप बाल बढ़ाना चाहते हैं, तो 1-2 चम्मच प्याज का रस लें। अब कॉटन बॉल की मदद से इसे स्कैल्प पर लगाएं। कुछ मिनट के बाद बालों को धो लें।

प्याज और नारियल तेल

बालों को बढ़ाने के लिए प्याज के रस में नारियल का तेल डालें। इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगायें और आधे घंटे बाद सिर धो लें।

प्याज और अंडा

बालों को बढा़ने के लिए आप प्याज के रस में अंडा फेंट लें। इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और एक घंटे बाद बालों को धो लें।

प्याज और शहद

बालों को बढ़ाने के लिए आप 2-3 चम्मच प्याज का रस और शहद मिलाएं। अब इसे अपने बालों की जड़ों पर अच्छी तरह से लगाएं। एक घंटे बाद बालों को धो लें।

प्याज और आलू रस

बालों को बढ़ाने के लिए आप 2-3 चम्मच प्याज और आलू का रस मिक्स करें। अब इससे अपने सिर की मसाज करें और 20 मिनट बाद बालों को धो लें।

Hair Care: बालों के विकास और स्वास्थ्य के लिए प्याज का हेयर मास्क