सुनैना

Hair Care

बालों को काला और घना बनाने के लिए कैसे इस्तेमाल करें आंवला पाउडर?

आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आगर आप अपने बालों को घना और काला बनाना चाहते हैं तो आंवला पाउडर में इन चीजों को मिलाकर लगाएं।

आंवला पाउडर और नींबू

आंवला पाउडर में थोड़ा पानी और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे बालों पर लगाएं और फिर आधा घंटे बाद बालों को धो लें।

2 चम्मच आंवला पाउडर में 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे बालों पर आधा घंटे लगायें और फिर धो लें।

आंवला पाउडर और दही

गर्म पानी में 3 चम्‍मच मेहंदी पाउडर और 2 चम्‍मच आंवला पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें और रात भर ढ़ककर रख दें। सुबह बालों और जड़ों में लगाएं और 40 मिनट बाद धो लें।

आंवला पाउडर और मेहंदी

2 चम्मच आंवला पाउडर में थोड़ा सा  प्याज का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे बालों पर लगाएं और आधे घंटे बाद पानी से धो लें।

आंवला पाउडरऔर प्याज का रस

2 चम्मच आंवला पाउडर में गर्म पानी और एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे बालों पर लगायें और 45 मिनट बाद धो लें।

आंवला पाउडर और एलोवेरा

2 चम्मच नारियल तेल को गर्म करें और उसमें 1 चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। ठंडा हो जाने पर अपने बालों पर लगायें और कुछ देर बाद धो लें।

आंवला पाउडर और नारियल तेल

रीठा, शिकाकाई और आंवला पाउडर को लोहे की कढ़ाई में मिलाकर रातभर के लिए ढक कर छोड़ दें। अगले दिन इसे अपने बालों पर लगायें और 1 घंटे बाद धो लें।

आंवला पाउडर,शिकाकाई और रीठा

Hair Care: बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए कोल्ड प्रेस्ड ऑयल के फायदे

सुनैना