श्‍वेता

Hair Care

घने और स्वस्थ बालों के लिए कंघी करते वक्त ध्यान रखें इन बातों का

दिन में दो से तीन बार कंघी करनी चाहिए। इससे बाल चमकदार और मुलायम बनते हैं। आइये जानते हैं कंघी करने के सही तरीके।

हमेशा चिकने और गोल सिरों वाली चौड़े दांतों की कंघी का इस्तेमाल करें। इससे बालों की जड़ों पर तनाव कम होता है और वे टूटते भी कम हैं।

हमेशा कंघी करने से पहले बालों को सुलझाने की आदत डालें। इसके लिए आप अपनी उंगलियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे बाल कम टूटते हैं।

कंघी करते वक्त हमेशा सिरों से कंघी करना शुरू करें और फिर धीरे-धीरे जड़ों की ओर बढ़ें। ऐसा करने से बालों के टूटने का खतरा कम होता है।

अगर बाल गीले हैं, तो उनपर कंघी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान वे अधिक नाजुक होते हैं और कंघी करने से टूटने लगते हैं।

अक्सर लोग जल्दबाजी में अपने बालों पर कंघी करते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। बालों को टूटने से बचाने के लिए धैर्य रखना जरूरी होता है।

कंघी करने से पहले अपने बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटना और फिर कंघी करना जरूरी है। पूरे बालों  पर कभी भी कंघी न चलाएं।

कंघी का इस्तेमाल करने से पहले अपने बालों  की सुरक्षा के लिए हेयर सीरम लगाना भी जरूरी है। हेयर सीरम आपके बालों को मजबूती देता है।

श्‍वेता

Hair Care: बालों पर अंडा लगाने के फायदे