श्‍वेता

Hair Care

जानें सरसों के तेल से बाल लंबे करने का तरीका

बचपन से ही हमारी दादी-नानी बालों में सरसों का तेल लगाती आ रही हैं, क्योंकि यह बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में बहुत लाभकारी होता है।

सरसों का तेल एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो बालों के विकास के लिए फायदेमंद होता है।

सरसों का तेल गर्म करें और इससे स्कैल्प और बालों की अच्छी तरह मालिश करें। सप्ताह में 2 बार जरूर लगाएं, इससे हेयर फॉल की समस्या दूर होगी।

सरसों का तेल

सरसों के तेल में 3 चम्मच मेथी मिलाकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। ठंडा होने पर बालों पर लगाएं, इससे बाल लंबे और घने होते हैं।

सरसों तेल और मेथी

सरसों के तेल में 1अंडे का सफेद हिस्सा और 1 चम्मच नींबू का रस डाल कर मिला लें। इसे बालों पर लगाएं और 3 घंटे बाद धो लें। इससे बाल मुलायम हो जाएंगे।

सरसों तेल और अंडा

सरसों के तेल में कुछ करी पत्ते डालें और आंच पर पकाएं। ठंडा होने पर बालों पर लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें। इससे बाल बढ़ेंगे और मजबूत भी होंगे।

सरसों तेल और करी पत्ता

सरसों के तेल में 2 चम्मच मेहंदी और 1 नींबू का रस डालकर मिला लें। इसे बालों में लगाएं और 3 घंटे बाद धो लें। इससे बाल घने और शाइनी हो जाते हैं।

सरसों तेल और मेहंदी

श्‍वेता

घने और मजबूत बालों के लिए ट्राय करें ये 7 प्लांट बेस्ड ऑयल

Hair Care