श्वेता
सर्दियां स्कैल्प और बालों से नमी छीन लेती हैं और बाल फ्रिजी हो जाते हैं। इन टिप्स की मदद से आप अपने बालों का ख्याल रख सकती हैं।
सर्दियों के मौसम में बाल रूखे हो जाते हैं। ऐसे में आप हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों में नमी बढ़ा सकते हैं।
सर्दियों के दौरान जब मौसम पहले से ही सूखा हो तो आप हमेशा बाल धोने के साथ कंडीशनर का उपयोग करें।
अपने बालों को धोने के लिए जिस पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह न ज्यादा गर्म हो, न ही ज्यादा ठंडा। बालों को हमेशा गुनगुने पानी से ही धोएं।
सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ एक आम समस्या है। इससे छुटकारा पाने के लिए रोज अपने बालों की तेल से मालिश करें।
बालों में ज्यादा शैम्पू करेंगी, तो बाल और ज्यादा ड्राई हो जाएंगे। इसलिए बालों को कम धोएं और माइल्ड शैम्पू का ही इस्तेमाल करें।
सर्दियों में बाल जल्दी उलझते हैं और उलझे बाल ज्यादा टूटते हैं। इसलिए बालों को मोटे दांत वाले कंघे से काढ़ना चाहिए।
हीट स्टाइलिंग टूल्स जैसे हेयर स्ट्रेटनर या कर्लर बालों को काफी हद तक खराब कर सकते हैं। बालों को नुकसान से रोकने के लिए इनका उपयोग कम करें।
पानी की कमी सर्दियों में आम है और इससे बाल रूखे हो जाते हैं। इसलिए बालों को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है।
श्वेता