सुनैना
विटामिन ई से भरपूर एवोकाडो में हेल्दी फैट्स की अच्छी मात्रा होती है। इसका सेवन करने पर स्कैल्प को पोषण मिलता है और बालो पर चमक आती है।
एवोकाडो
कीवी में विटामिन सी, के, ई और पोटेशियम होता है जो कि बालों को तेजी से बढा़ने और चमकदार बनाने में भी मदद करता है।
कीवी
केले में मौजूद पोटैशियम बालों को मुलायम बनाता है साथ ही, दोमुंहे बालों की समस्या को दूर करता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है।
केला
अनानास विटामिन सी से भरपूर होता है, जो बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है।यह बालों की सभी समस्याओं को दूर करता है।
अनानास
पपीता विटामिन ए, सी, ई और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जो कि स्कैल्प इंफेक्शन में कमी लाता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।
पपीता
अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो बालों को मजबूत करने के साथ बालों को चमकदार भी बनाता है।
अमरूद
संतरे में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बालों का झड़ना कम करने और रूसी को रोकने में मदद करते हैं।
संतरा
अंगूर में विटामिन सी और ई मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से बालों के झड़ने की समस्या खत्म होती है और बालों में मजबूती और चमक आती है।
अंगूर
सुनैना