श्‍वेता

Hair Care

बालों के लिए फायदेमंद है दही, इन तरीकों से बनाएं हेयर पैक

2 चम्मच दही में 1 चम्‍मच शहद और 1 चम्‍मच एप्‍पल साइडर विनेगर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे बालों में लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। यह बालों के झड़ने की समस्‍या को दूर करता है।

दही और शहद

1 चम्मच दही में 2 चम्मच एलोवेरा का पल्प मिलाकर पेस्ट बना लें।इसे बालों में लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। इससे बालों को डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा।

दही और एलोवेरा

एक कटोरी में दही लें और इसमें एक अंडा फेंट लें। इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे बाद पानी से धो लें। बाल अंदर से हेल्‍दी बनेंगे और तेजी से बढ़ेंगे।

दही और अंडा

4 चम्मच दही में 2 चम्‍मच नींबू का रस और कुछ बूंद नारियल के तेल की मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे बालों में लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। इससे जड़ों में मजबूती आएगी और ये लंबे होने लगेंगे।

दही और नींबू

एक कटोरी दही में एक केला और कुछ बूंदे ऑलिव ऑयल की मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे बालों में लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। कोलेजन प्रोडक्‍शन बढ़ेगा और बाल मजबूत बनेंगे।

दही और केला

4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर और 2 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने स्कैल्प पर लगायें और आधे घंटे बाद धो लें। इससे बालों का झड़ना कम हो जाता है।

दही और मुल्तानी मिट्टी

2 चम्मच दही में 5 चम्मच प्याज का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 40 मिनट बाद  धो लें। यह आपके बालों को हेल्‍दी बानाये रखने में मदद करता है।

दही और प्याज का रस

5 चम्मच दही में 5 चम्मच बेसन और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने बालों पर लगायें और 15 मिनट बाद धो लें। यह ड्राई बालों की समस्या को कम करता है।

दही और बेसन

श्‍वेता

 Hair Care

बालों को सुंदर और घना बनाने के लिए इस हेयर केयर रूटीन को फॉलो करें