मधु गोयल
कंघी करते समय आपकी कुछ गलतियां की वजह से बाल टूटने की समस्या हो सकती है। आइये जानते हैं उन गलतियों के बारे में-
अगर आप भी अपने बालों को कंघी करने के लिए बालों की जड़ों से शुरूआत करते हैं तो यह टूटते बालों की सबसे बड़ी वजह हो सकती है।
अगर आप अपने गीले बालों में ही कंघी कर लेते हैं, तो इससे बाल कमजोर होते हैं और उनके टूटने की संभावना अधिक बनी रहती है।
जल्दबाजी में कंघी करने से बाल तेजी से खिंचते हैं और उनकी जड़ें कमजोर होने लगती हैं। जड़ें कमजोर होने की वजह से बाल टूटने लगते हैं।
कुछ लोग हेयर केयर प्रोडक्ट्स लगाने के बाद बालों में कंघी करने लगते हैं।इन चीजों को लगाने बाद कंघी करन से बाल उलझकर टूटने लगते हैं।
अगर आप प्लास्टिक कंघी का इस्तेमाल करते हैं, तो आज ही अपनी कंघी बदल लें। इस कंघी के इस्तेमाल से बाल टूटकर झड़ने लगते हैं।
बार-बार कंघी करने से क्यूटिकल्स को नुकसान पहुंचने लगता है, जिससे बाल काफी सेंसिटिव हो जाते हैं और अंत में टूटने लगते हैं।
अगर आप गंदी कंघी को बिना साफ किए महीनों तक इस्तेमाल करते रहते हैं, तो इससे आपके बाल तेजी से झड़ने शुरू हो जाएंगे।
मधु गोयल