श्‍वेता

Hair Care

गर्मियों में बालों में चावल का पानी लगाने के फायदे

बनाने की विधि

1 कप  कच्चे चावल को पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर एक बाउल में दो कप पानी के साथ कम से कम 30 मिनट के लिए डुबोकर रखें।

इस पानी को छानकर एक कांच के डिब्बे में भरकर 24 घंटे के लिए ढक्कन बंद करके छोड़ दें। इस तरह चावलों का पानी फर्मेंट हो जाएगा।

उपयोग का तरीका

शैंपू से बाल धोने के बाद आप चावल का पानी बालों में कंडीशनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप हेयर मास्क के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप किसी स्प्रे बॉटल में चावल का पानी भर के लिव इन कंडीशनर के रूप में बालों पर चावल का पानी स्प्रे कर सकते हैं।

फायदे

चावल का पानी डैमेज्ड बालों की मरम्मत में मदद कर सकता है और बालों के विकास को प्रोत्साहित कर सकता है।

चावल के पानी का पीएच स्तर बालों के पीएच स्तर के समान होता है, जिससे बालों को झड़ने और टूटने से बचाने में मदद मिलती है।

चावल के पानी में विटामिन बी और ई होते हैं, जो बालों को पोषण देते हैं और इसकी बनावट में सुधार करते हैं।

चावल का पानी आपके सिर की त्वचा को आराम पहुंचा सकता है और सूजन को कम कर सकता है। यह रूसी को कम करने में भी मदद करता है।

श्‍वेता

 Hair Care

बालों को सुंदर और घना बनाने के लिए इस हेयर केयर रूटीन को फॉलो करें