श्वेता
लंबे, घने और काले बालों के लिए हेयर ऑयलिंग करना बेहद जरूरी है।यहां जानें तेल लगाने के फायदों के बारे में।
हर दिन बालों में ऑयल लगाएं और बालों को पूरा पोषण प्रदान करें। इससे बालों का रूखापन समाप्त हो जाएगा।
रोजाना बालों में तेल लगाने से बालों का झड़ना रुक जाता है। हेयर ऑयल बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और इन्हें मजबूती प्रदान करता है।
बालों में तेल लगाने से हेयर टिश्यू मजबूत होते हैं, जिससे बाल सफेद होने या टूटने की समस्या से छुटकारा मिलता है।
स्कैल्प में तेल लगाकर मालिश करने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। इससे बालों की सुंदरता बनी रहती है।
हेयर ऑयल न सिर्फ बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है बल्कि स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता भी है।
तेल से अच्छी तरह मसाज करने पर बालों में नमी आती है और वो मुलायम घने और चमकदार बनते हैं।
तेल डालने से बालों को प्रोटीन मिलता है जिससे वो मजबूत बनते हैं। बादाम तेल, आवंला तेल, सरसों का तेल आदि डालने से बाल अच्छे हो जाते हैं।
अगर बालों में बहुत ज्यादा रूसी है तो इसका मतलब है कि त्वचा में रूखापन है। तेल से नियमित मसाज से ये रूखापन और रूसी दूर हो जाती है।
श्वेता