श्वेता
भिंडी में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी और ए पाए जाते है, जो बालों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।
आइये जानते हैं कैसे भिंडी का पानी हमारे बालों की कई परेशानियों को दूर कर सकता है।
भिंडी का पानी आपके बालों का झड़ना कम कर सकता है और उन्हें सुंदर औऱ चमकदार बना सकता है।
भिंडी में मौजूद प्रोटीन और फोलेट बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे बालों का पतलापन भी दूर होता है
भिंडी के एंटीइंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प को खुजली और जलन से राहत प्रदान करते हैं।
भिंडी का पानी नेचुरल कंडिशर की तरह काम करता है, जो बालों को नेचुरल लुक देता है और अंदर से मजबूत बनाता है।
भिंडी में विटामिन और फाइबर होता है, जो बालों में से अतिरिक्त तेल को निकालने में मदद करता है।
भिंडी का पानी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जो बालों के विकास में मदद करता है।
भिंडी आपके बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन करती है जिससे ड्राईनेस और डैंड्रफ जड़ से खत्म होते हैं।
श्वेता