सुनैना

Skin Care

गोजी बेरी के फेस पैक से स्किन रहेगी हरदम जवां

गोजी बेरीज और शहद फेस पैक

आधा चम्मच गोजी बेरी पाउडर में कुछ बूंदे ग्लिसरीन और शहद की मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 10 मिनट बाद धो लें।

गोजी बेरीज और दही फेस पैक

1 चम्मच गोजी बेरी पाउडर में 2 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 20 मिनट बाद धो लें।

गोजी बेरीज और एलोवेरा फेस पैक

1 चम्मच गोजी बेरी पाउडर और एलोवेरा जेल को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 30 मिनट बाद धो लें।

गोजी बेरीज और मुलतानी मिट्टी फेस पैक

1 चम्मच गोजी बेरी पाउडर में 2 चम्मच मुलतानी मिट्टी और ग्लिसरीन मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और सूखने के बाद धो लें।

गोजी बेरीज और खीरा फेस पैक

खीरे के रस में गोजी बेरी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 15 मिनट बाद धो लें।

गोजी बेरीज और संतरे के छिलकों का फेस पैक

1 चम्मच गोजी बेरी और संतरे के छिलकों के पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 10 मिनट बाद धो लें।

गोजी बेरीज और एवोकाडो फेस पैक

1 चम्मच गोजी बेरी पाउडर को एवोकाडो के गूदे के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 15 मिनट बाद धो लें।

गोजी बेरीज और केले का फेस पैक

1 चम्मच गोजी बेरी पाउडर को केले के गूदे के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगायें और 30 मिनट बाद धो लें।

सुनैना

Skin Care: सोने से पहले स्किन पर बादाम के तेल लगाने के फायदे