अदरक की जगह इन मसालों से बनाएं चाय

प्रियंका शर्मा

Ginger Free Tea:

टमाटर के बाद अब अदरक की कीमतों में वृद्धि हो गई है। बहुत से लोग दिन की शुरुआत अदरक की चाय से करना पसंद करते है।  

ऐसे में ये हैं कुछ अच्छे और सुगंधित मसालों की लिस्ट जो आपकी चाय में अदरक की जगह लें सकते हैं। आइए देखें- 

चाय में लौंग का इस्तेमाल गले के लिए अच्छा है। अगर आप ब्लैक टी पीते है तो लौंग को अदरक की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। 

लौंग 

अदरक की जगह आप चाय में इलायची का इस्तेमाल कर सकते हैं। इलायची चाय को खुशबू और स्वाद देती है। 

इलायची 

दालचीनी एक खुशबूदार मसाला है साथ ही ये चाय को मीठा और मसालेदार स्वाद देती है। 

दालचीनी 

चाय में अदरक की जगह सौंफ भी डाल सकते है। ये चाय को स्वाद तो देती है साथ ही सौंफ की चाय पीने से गैस की परेशानी भी नहीं होती।   

सौंफ 

चाय में चक्र फूल भी डाला जा सकता है ये आपकी चाय को खूशबू के साथ-साथ एक अनोखा स्वाद भी देगा। 

चक्र फूल 

संतरे के छिलके में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में संतरे के छिलके या इसका पाउडर भी चाय में इस्तेमाल किया जा सकता है।

संतरे का छिलका 

अदरक के अभाव में पुदीने का इस्तेमाल भी चाय में किया जा सकता है। ये आपकी चाय में ताज़ा और ठंडा स्वाद देगा। 

पुदीना 

जायफल में बहुत से औषधीय गुण होते है। ऐसे में अदरक की जगह चाय में जायफल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। 

जायफल 

प्रियंका शर्मा

Tomato Free Recipes: 

बिना टमाटर के बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपीज