Gemology
Ayushi Jain
ज्योतिष शस्त्र का हिंदू धर्म में काफी महत्त्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र कई भागों में विभाजित है। उनमें से एक रत्न शास्त्र है जो ज्योतिष की महत्वपूर्ण शाखा है। इस शास्त्र में कई रत्नों का उल्लेख किया गया है जो मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
रत्न शास्त्र में जितने भी रत्न बताए गए हैं वो ग्रहों से संबंधित होते हैं। ग्रह व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर करने का काम करते हैं। सोना भी उन्हीं में से एक है। सोने को हर कोई पहनता है लेकिन ये किसी के लिए लकी साबित होता है तो किसी के लिए नुकसानदायक।
आज हम आपको ज्योतिष के अनुसार सोना किन लोगों के लिए लकी और नुकसानदायक साबित होता है उसके बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
सिंह राशि के जातकों के लिए सोना धारण करना बेहद लकी साबित होता है। ये जातकों के करियर को सफल बनता है। इतना ही नहीं इनके पास धन की भी कभी कमी नहीं होती है।
तुला राशि के जातकों को भी सोना धारण करना चाहिए। ये उनके लिए शुभ साबित होता है। इसकी वजह से उनके जीवन में सकारात्मकता आती है। साथ ही उनके जीवन की परेशानियां भी दूर रहती है।
कन्या राशि के जातकों को भी सोना धारण करना चाहिए। ये उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाता है। इससे करियर में भी सफलता मिलती है। साथ ही जीवन की परेशानी दूर रहती है।
मकर राशि के जातकों को सोने के आभूषण पहनना चाहिए। ये उनके लिए भाग्यशाली होते हैं। इससे जीवन की नकारात्मकता दूर चली जाती है। धन से जुड़ी समस्या भी दूर रहती है।
मीन राशि के जातकों को सोना पहनना काफी ज्यादा फायदा पहुंचाता है। इससे जीवन की जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है। ये आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करता है।
रत्न शास्त्र के मुताबिक, वृषभ, मिथुन, वृश्चिक, और कुंभ राशि के लोगों को सोना धारण नहीं करना चाहिए। ये इनके जीवन में अशुभ परिणाम पहुंचता है। इस वजह से इन लोगों को सोना पहनने से बचना चाहिए।
Baby Name
Ayushi Jain