Ayushi Jain
रत्न शास्त्र में 5 ऐसे रत्नों के बारे में उल्लेख किया गया है जो बीमारियों को दूर रखने में और उनसे छुटकारा दिलाने के लिए कारगर साबित होते हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से -
माणिक्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बचने के लिए सबसे अच्छा रत्न माना गया है। इसे हमेशा तांबे या फिर स्वर्ण धातु में धारण किया जाता है। ये हृदय रोग, हड्डियां से सम्बंधित बीमारियों से दूर रखता है।
मूंगा बेहद ही चमत्कारी रत्न है। ये व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करता है। इसे धारण करने से सिर दर्द की समस्या दूर होती है। इस रत्न को तांबे में धारण किया जाता है।
पन्ना का संबंध बुध ग्रह से होता है और यह कुंडली में बुध की स्थिति को सुधारने का काम करता है। अगर त्वचा संबंधित परेशानी हो रही है तो पन्ना धारण करके इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
नीलम का संबंध शनि ग्रह से है। इसे पहनने से दुर्घटनाओं की आशंका टल जाती है। यह बहुत प्रभावशाली है। जिन लोगों को मानसिक तनाव की समस्या है उन्हें यह जरूर पहनना चाहिए।
रत्न शास्त्र में कुछ ऐसे रत्नों की जानकारी दी गई है जिन्हें धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। रत्न शास्त्र में उल्लेखित हर रत्न की अपनी विशेषता है। यह ग्रहों पर अलग-अलग तरीके से असर डालने का काम करते हैं।
ज्योतिष
Ayushi Jain